CLICK HERE FOR FREE BLOGGER TEMPLATES, LINK BUTTONS AND MORE! »

Monday, August 22, 2011

Wednesday, August 10, 2011

राजस्थान के रीति-रिवाज

आठवाँ पूजन
स्त्री के गर्भवती होने के सात माह पूरे कर लेती है तब इष्ट देव का पूजन किया जाता है और प्रीतिभोज किया जाता है।

पनघट पूजन या जलमा पूजन

बच्चे के जन्म के कुछ दिनों पश्चात (सवा माह बाद) पनघट पूजन या कुआँ पूजन की रस्म की जाती है इसे जलमा पूजन भी कहते हैं।

आख्या

बालक के जन्म के आठवें दिन बहने जच्चा को आख्या करती है और एक मांगलिक चिह्न 'साथिया' भेंट करती है।

जड़ूला उतारना

जब बालक दो या तीन वर्ष का हो जाता है तो उसके बाल उतराए जाते हैं। वस्तुतः मुंडन संस्कार को ही जडूला कहते हैं।

सगाई

वधू पक्ष की ओर से संबंध तय होने पर सामर्थ्य अनुसार शगुन के रुपये तथा नारियल दिया जाता है।

बिनौरा

सगे संबंधी व गाँव के अन्य लोग अपने घरों में वर या वधू तथा उसके परिवार को बुला कर भोजन कराते हैं जिसे बिनौरा कहते हैं।

तोरण

यह जब बारात लेकर कन्या के घर पहुँचता है तो घोड़ी पर बैठे हुए ही घर के दरवाजे पर बँधे हुए तोरण को तलवार से छूता है जिसे तोरण मारना कहते हैं। तोरण एक प्रकार का मांगलिक चिह्न है।

खेतपाल पूजन

राजस्थान में विवाह का कार्यक्रम आठ दस दिनों पूर्व ही प्रारंभ हो जाते हैं। विवाह से पूर्व गणपति स्थापना से पूर्व के रविवार को खेतपाल बावजी (क्षेत्रपाल लोकदेवता) की पूजा की जाती है।

कांकन डोरडा

विवाह से पूर्व गणपति स्थापना के समय तेल पूजन कर वर या वधू के दाएँ हाथ में मौली या लच्छा को बंट कर बनाया गया एक डोरा बाँधते हैं जिसे कांकन डोरडा कहते हैं। विवाह के बाद वर के घर में वर-वधू एक दूसरे के कांकन डोरडा खोलते हैं।

बान बैठना व पीठी करना

लग्नपत्र पहुँचने के बाद गणेश पूजन (कांकन डोरडा) पश्चात विवाह से पूर्व तक प्रतिदिन वर व वधू को अपने अपने घर में चौकी पर बैठा कर गेहूँ का आटा, बेसन में हल्दी व तेल मिला कर बने उबटन (पीठी) से बदन को मला जाता है, जिसको पीठी करना कहते हैं। इस समय सुहागन स्त्रियाँ मांगलिक गीत गाती है। इस रस्म को 'बान बैठना' कहते हैं।

बिन्दोली

विवाह से पूर्व के दिनों में वर व वधू को सजा धजा और घोड़ी पर बैठा कर गाँव में घुमाया जाता है जिसे बिन्दोली निकालना कहते हैं।

मोड़ बाँधना

विवाह के दिन सुहागिन स्त्रियाँ वर को नहला धुला कर सुसज्जित कर कुलदेवता के समक्ष चौकी पर बैठा कर उसकी पाग पर मोड़ (एक मुकुट) बांधती है।

बरी पड़ला

विवाह के समय बारात के साथ वर के घर से वधू को साड़ियाँ व अन्य कपड़े, आभूषण, मेवा, मिष्ठान आदि की भेंट वधू के घर पर जाकर दी जाती है जिसे पड़ला कहते हैं। इस भेंट किए गए कपड़ों को 'पड़ले का वेश' कहते हैं। फेरों के समय इन्हें पहना जाता है।

मारत

विवाह से एक दिन पूर्व घर में रतजगा होता है, देवी-देवताओं की पूजा होती है और मांगलिक गीत गाए जाते हैं। इस दिन परिजनों को भोजन भी करवाया जाता है। इसे मारत कहते हैं।

पहरावणी या रंगबरी

विवाह के पश्चात दूसरे दिन बारात विदा की जाती है। विदाई में वर सहित प्रत्येक बाराती को वधूपक्ष की ओर से पगड़ी बँधाई जाती है तथा यथा शक्ति नगद राशि दी जाती है। इसे पहरावणी कहा जाता है।

सामेला

जब बारात दुल्हन के गांव पहुंचती है तो वर पक्ष की ओर से नाई या ब्राह्मण आगे जाकर कन्यापक्ष को बारात के आने की सूचना देता है। कन्या पक्ष की ओर उसे नारियल एवं दक्षिणा दी जाती है। फिर वधू का पिता अपने सगे संबंधियों के साथ बारात का स्वागत करता है, स्वागत की यह क्रिया सामेला कहलाती है।

बढार

विवाह के अवसर पर दूसरे दिन दिया जाने वाला सामूहिक प्रीतिभोज बढार कहलाता है।

कुँवर कलेवा

सामेला के समय वधू पक्ष की ओर से वर व बारात के अल्पाहार के लिए सामग्री दी जाती है जिसे कुँवर कलेवा कहते हैं।

बींद गोठ

विवाह के दूसरे दिन संपूर्ण बारात के लोग वधू के घर से कुछ दूर कुएँ या तालाब पर जाकर स्थान इत्यादि करने के पश्चात अल्पाहार करते हैं जिसमें वर पक्ष की ओर से दिए गए कुँवर-कलेवे की सामग्री का प्रयोग करते है। इसे बींद गोठ कहते हैं।

मायरा

राजस्थान में मायरा भरना विवाह के समय की एक रस्म है। इसमें बहन अपनी पुत्री या पुत्र का विवाह करती है तो उसका भाई अपनी बहन को मायरा ओढ़ाता है जिसमें वह उसे कपड़े, आभूषण आदि बहुत सारी भेंट देता है एवं उसे गले लगाकर प्रेम स्वरुप चुनड़ी ओढ़ाता है। साथ ही उसके बहनोई एवं उसके अन्य परिजनों को भी कपड़े भेंट करता है।

डावरिया प्रथा

यह रिवाज अब समाप्त हो चुका है। इसमें राजा-महाराजा और जागीरदार अपनी पुत्री के विवाह में दहेज के साथ कुँवारी कन्याएं भी देते थे जो उम्र भर उसकी सेवा में रहती थी। इन्हें डावरिया कहा जाता था।


नाता प्रथा

कुछ जातियों में पत्नी अपने पति को छोड़ कर किसी अन्य पुरुष के साथ रह सकती है। इसे नाता करना कहते हैं। इसमें कोई औपचारिक रीति रिवाज नहीं करना पड़ता है। केवल आपसी सहमति ही होती है। विधवा औरतें भी नाता कर सकती है।

नांगल

नवनिर्मित गृहप्रवेश की रस्म को नांगल कहते हैं।

मौसर

किसी वृद्ध की मृत्यु होने पर परिजनों द्वारा उसकी आत्मा की शांति के लिए दिया जाने वाला मृत्युभोज मौसर कहलाता है।

राजस्थान की जल धरोहरों की झलक

वैभवशाली राजस्थान के गौरवपूर्ण अतीत में पानी को सहेजने की परम्परा का उदात्त स्वरुप यहाँ की झीलों, सागर-सरोवरों,कलात्मक बावड़ियों और जोहड़ आदि में परिलक्षित होता है। स्थापत्य कला में बेजोड़ ये ऐतिहासिक धरोहरेँ जहाँ एक ओर जनजीवन के लिए वरदान है तो वहीं दूसरी ओर धार्मिक आस्था और सामाजिक मान्यताओं का प्रतिबिम्ब भी है।
राजस्थान में प्राचीन काल से ही लोग जल स्रोतों के निर्माण को प्राथमिकता देते थे। आइए इस कार्य से संबंधित शब्दों पर एक नजर डालें।




मीरली या मीरवी-

तालाब, बावड़ी, कुण्ड आदि के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव करने वाला व्यक्ति।


कीणिया-

कुआँ खोदने वाला उत्कीर्णक व्यक्ति।


चेजारा-
चुनाई करने वाला व्यक्ति।

आइए राजस्थान की जल विरासत की झाँकी का अवलोकन करें!


चाँद बावड़ी - आभानेरी दौसा-

दौसा जिले की बाँदीकुई तहसील के आभानेरी गाँव में लगभग 11 वीं शताब्दी में बनी चाँद बावड़ी करीब 100 फुट गहरी एवं विशाल है। किंवदंती है कि इसका निर्माण आभानेरी के संस्थापक राजा चंद्र ने कराया था। अद्भुत कलात्मकता की प्रतीक चाँद बावड़ी के तीन ओर आकर्षक सीढ़ियाँ एवं विश्राम घाट बने हुए हैं। इस बावड़ी के नीचे एक लंबी सुरंग है तथा माना जाता है कि भंडारेज स्थित बड़ी बावड़ी से होती हुई आलूंदा गाँव के कुंड तक जाती है।


जलमहल या मानसागर जयपुर-

जयपुर-आमेर रोड पर स्थित इस मानसागर तालाब का निर्माण सवाई मानसिंह द्वितीय ने जयपुर की जल आपूर्ति के लिए कराया था। इसी मानसागर में सुंदर जलमहल स्थित है। यह काफी समय तक शिकार व सैरगाह बना रहा था। मध्यकालीन वास्तुकला का अद्भुत नमूना यह जलमहल वर्ग आकार में हैं तथा इसमें दो मंजिलें हैं। इसकी अपूर्व सुंदरता इसकी छतरियों व जीनो से दृष्टिगोचर होती हैं।


सागर जलाशय अलवर-

सागर नामक यह जलाशय अलवर में सिटी पेलेस के पीछे दुर्ग की पहाड़ी के नीचे स्थित है। यह आयताकार है तथा इसके चारों तरफ लाल पत्थर की 12 छतरियां है। इसके दक्षिण में मूसी महारानी की छतरी तथा उत्तर में किशन कुंड है। राजस्थानी शैली की स्थापत्य कला इसे अनूठा सौंदर्य प्रदान करती है।


सिलीसेढ़ झील अलवर-

अलवर से 16 किमी दूर तीन ओर से अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से घिरी सिलीसेढ़ एक सुरम्य स्थली है। इस झील के किनारे लेकपैलेस हैं एवं यहाँ नौका विहार के लिए पैडल बोट भी उपलब्ध होती है।


पन्ना मीना की बावड़ी-
आमेर जयपुर

अत्यंत आकर्षक इस बावड़ी के एक ओर जयगढ़ दुर्ग व दूसरी ओर पहाड़ों की नैसर्गिक सुंदरता है। यह अपनी अद्भुत आकार की सीढ़ियों, अष्टभुजा किनारों और बरामदो के लिए विख्यात है। चाँद बावड़ी तथा हाड़ी रानी की बावड़ी के समान इसमें भी तीन तरफ सीढ़ियाँ है। इसके चारों किनारों पर छोटी-छोटी छतरियां और लघु देवालय इसे मनोहारी रूप प्रदान करते हैं।


झीलों की नगरी उदयपुर की जल समृद्धि

पूर्व का वेनिस व भारत का दूसरे कश्मीर माना जाने वाला उदयपुर अरावली की सुंदर सुरम्य वादियों से घिरा हुआ है। उदयपुर के महाराणा जल संरक्षण तथा जल के सदुपयोग के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे, इसलिए उन्‍होंने अपने शासनकाल में कई बाँध तथा जलकुण्‍ड बनवाए थे। ये कुण्‍ड उस समय की विकसित इंजीनियरिंग का सबूत हैं। यहाँ की सात प्रमुख छोटी-बड़ी झीलें हैं- पीछोला, दूध तलाई, गोवर्धन सागर, कुम्हारिया तालाब, रंगसागर, स्‍वरूप सागर, फतहसागर इन्‍हें सामूहिक रूप से 7 बहनों के नाम से जानते है। ये झीलें कई शताब्दियों से इस शहर की जीवनरेखा बनी हुई है।
इनमें से पीछोला व फतहसागर झीलें अधिक प्रसिद्ध हैं और ये अत्यंत सुन्दर व मनोहारी है। उदयपुर के पास ही महाराणा उदयसिंह द्वारा निर्मित एक बड़ी झील उदयसागर एवं 'बड़ी तालाब', छोटा मदार व बड़ा मदार तालाब स्थित है।

पीछोला झील

पीछोला का निर्माण 14 वीं शताब्दी के अन्त में राणा लाखा के काल एक बंजारे ने कराया था और बाद में राजा उदयसिंह ने इसे ठीक कराया था। पीछोला में स्थित टापू पर जगमंदिर व जगनिवास नामक दो महल है जिनका प्रतिबिम्ब झील में पड़ता है। ये महल लेक पेलेस के नाम से विख्यात है। बादशाह बनने से पहले शाहजहाँ भी इस झील के महलों में ठहरा था। यह झील लगभग 7 किमी लंबी व 2 किमी चौड़ी है।

फतहसागर झील

फतहसागर झील, पीछोला से डेढ़ किमी दूर है। इस झील का निर्माण सर्वप्रथम महाराजा जयसिंह द्वारा सन् 1678 में किया गया था परंतु अतिवृष्टि ने इसे तहस-नहस कर दिया। इसका सशक्त पुनर्निर्माण महाराणा फतेहसिंह ने छः लाख रुपयों की लागत से कराया। फतहसागर झील पीछोला झील से एक नहर द्वारा मिली हुई है। साढ़े दस वर्गमीटर में विस्तृत फतहसागर के मध्य दो टापू हैं जिनमें से एक बड़े टापू पर 'नेहरू उद्यान' बना है एवं छोटे टापू पर एशिया की एकमात्र 'सौर वेधशाला' स्थापित है जिसमें सूर्य से संबंधित शोध की जाती है। इस झील की आधारशिला ड्यूक ऑफ कनाट द्वारा रखी गई थी। फतहसागर पूरे भारत में अपने किस्म का अकेला बाँध है।

राजसमंद झील
इसका निर्माण 1662 ई. में मेवाड़ के राणा राजसिंह ने करवाया था। यह बनास की सहायक गोमती नदी पर बाँध बनाकर निर्मित की गई है। राजसमंद झील की पाल का स्थापत्य सौंदर्य अति मनोहारी है। पाल पर प्रत्येक नौ सीढ़ियों (चौकियों) के बाद एक बड़ी सीढ़ी बनाई गई है इसलिए इन्हें नौ चौकी पाल कहते हैं। नौ चौकी पाल पर सुंदर छतरियां निर्मित है जिनकी छत, स्तम्भों व तोरण द्वार पर उत्कीर्ण मूर्तिकला व नक्काशी अतिआकर्षक है। यहाँ 25 शिलालेख पर मेवाड़ का इतिहास संस्कृत में अंकित है। इसके दूसरी ओर कांकरोली में झील के तट पर पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय की द्वितीय पीठ का भगवान द्वारकाधीश का मंदिर है।

Tuesday, August 9, 2011

राजस्थान में विज्ञान एवं जनसंख्या व विकास शिक्षा मेलों के विभिन्न चरण

विज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 23 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. किस तत्व का लेटिन नाम हाइड्रेजीरम है?

उत्तर- पारा या मर्करी (Hg)

2. एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है, लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?

उत्तर- कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

3. किस वैज्ञानिक ने सिद्ध किया कि जल एक यौगिक है, तत्व नहीं?

उत्तर- हेनरी केवेन्डिश ने

4. ' फिनिक्स ' तथा ' पाथफाइंडर ' यान किस ग्रह पर किए गए मिशन के लिए थे?

उत्तर- मंगल

5. 'हिमाद्री' किस भू क्षेत्र पर स्थापित भारतीय अनुसंधान केंद्र का नाम है?

उत्तर- उत्तरी ध्रुव

6. पित्त किससे निकलता है?

उत्तर- यकृत से

7. किसी स्वच्छ जलाशय का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना कि वास्तव में गहरा होता है, इसका कारण है?

उत्तर- पेंदे से सघन माध्यम (पानी) से विरल माध्यम (हवा) में जब प्रकाश आता है तो अपवर्तन होता है।

8. पोलियो के टीके के खोज कर्ता कौन थे?

उत्तर- जोंस साल्क

9. लालटेन की बत्ती में केरोसीन ऊपर चढ़ जाने का कारण क्या है?

उत्तर- केरोसीन का पृष्ठ तनाव

10. प्राचीनतम समुद्र जो कभी हिमालय की जगह अवस्थित था, उसका नाम क्या है?

उत्तर- टेथिस सागर

राजस्थान सामान्य ज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. राणा सांगा के नाम से किसे सम्बोधित किया जाता था?

उत्तर- संग्राम सिंह

2. अकबर द्वारा पराजित मेवाड़ का प्रथम शासक थे?

उत्तर- राणा उदयसिंह

3. स्वामी दयानंद सरस्वती के राजस्थान आगमन के समय " नन्ही जान " नामक गायिका का संबंध किस राज्य के महाराजा से था?

उत्तर- जोधपुर के महाराजा से

4. कांच कशीदे को प्रोत्साहन देने के लिए किस जगह कलस्टर परियोजना कहाँ प्रारंभ की गई है?

उत्तर- धनाऊ, बाड़मेर में

5. अलाउद्दीन खिलजी ने किस जगह का नाम अपनी जीत के बाद बदलकर "जलालाबाद" कर दिया था?

उत्तर- जालोर

6. किस नगर को राजस्थान का श्रीनगर कहा जा सकता है?

उत्तर- उदयपुर

7. तालाबशाही झील कहाँ स्थित है?

उत्तर- धौलपुर में

8. कदम्बदास या कैमास किसके प्रमुख सहायक का नाम था?

उत्तर- पृथ्वीराज तृतीय के

9. राजस्थान में प्रसिद्ध छप्पनिया अकाल किस संवत में पड़ा था?

उत्तर- विक्रम संवत 1956 में

10. उदयपुर के महाराणा फतेह सिंह जब सम्राट एडवर्ड के राज्यारोहण के उपलक्ष्य में आयोजित दिल्ली दरबार में भाग लेने जा रहे थे तब उन्हें केसरी सिंह बारहठ रचित "चेतावणी रा चूँगट्या" नसीराबाद रेलवे स्टेशन से पहले किस स्वाधीनता सेनानी ने प्रस्तुत किए थे?

उत्तर- खरवा के ठाकुर राव गोपाल सिंह

विज्ञान के परीक्षापयोगी 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर- 22 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)


1. निम्नांकित में से वायरस जनित रोग है?
(अ) मलेरिया
(ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.)
(स) खसरा (Measles)
(द) हैजा (Typhoid)
उत्तर- स

2. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?
(अ) लैंस की
(ब) कार्निया का
(स) रेटिना का
(द) दृष्टि नाड़ी का
उत्तर- ब

3. पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाए भी दूर तक उड़ते रहने का कारण है-
(अ) उसके द्रव्यमान के कारण
(ब) ऊँचाई पर गुरुत्वाकर्षण कम होने से
(स) उसकी गति में संवेग होता है
(द) ऊँचाई पर बल शून्य होता है
उत्तर- ब

4. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए अन्तरिक्ष यात्री को प्रयोग करना चाहिए-
(अ) स्प्रिंग घड़ी
(ब) लोलक घड़ी
(स) दोनों
(द) उपग्रह में समय ज्ञात नहीं किया जा सकता
उत्तर- अ

5. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है-
(अ) तरंगों के अपवर्तन के कारण
(ब) अनुनाद के कारण
(स) व्यतिकरण के कारण
(द) विवर्तन के कारण
उत्तर- ब

6. पानी के फव्वारे में गेंद नाचती रहती है, क्योंकि-
(अ) पानी का वेग अधिक होने से दाब घट जाता है
(ब) पानी का वेग अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है
(स) पानी के पृष्ठ तनाव के कारण
(द) पानी की श्यानता के कारण
उत्तर- अ

7. आयोडीन के विलयन में आलू का टुकड़ा काटकर रख देने पर आलू के टुकड़े की सतह का नीला रंग होने का कारण है-
(अ) आलू के ऑक्सीकरण से
(ब) आलू की सतह पर उपस्थित स्टार्च की आयोडीन से क्रिया से
(स) आलू के प्रोटीन के कारण
(द) ऊर्जा के अवशोषण के कारण
उत्तर- ब

8. चन्द्रमा पर एक तोप के गोले से विस्फोट किया जाता है। इसकी ध्वनि पृथ्वी पर-
(अ) सुनाई नहीं देगी
(ब) 1 घंटे सुनाई देगी
(स) 24 घंटे बाद सुनाई देगी
(द) 2 दिन बाद सुनाई देगी
उत्तर- अ

9. निम्नांकित में से प्रोटोजोआ जनित रोग है?
(अ) मलेरिया
(ब) ट्यूबरकुलोसिस (T.B.)
(स) एड्स
(द) हैजा (Typhoid)
उत्तर- अ

10. जल का विद्युत अपघटन करने पर प्राप्त हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के मोलों का अनुपात होगा-
(अ) 1 : 2
(ब) 1 : 1
(स) 2 : 1
(द) 4 : 1
उत्तर- स

राजस्थान सामान्य ज्ञान क्विज- 21 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)

1. निम्नांकित में से मेवात भाग से संबंधित है?
A. बीकानेर व दौसा
B. अलवर व भरतपुर
C. उदयपुर व चित्तौड़
D. सिरोही व पाली
Ans: B
2. बीकानेर को प्राचीन काल में कहा जाता था-
A. भाकर
B. जांगल
C. बिखलदेश
D. माड
Ans: B
3. प्राचीन काल में अरावली को कहा जाता था-
A. चंद्रावती
B. तोरावटी
C. आड़ावली
D. मगरा
Ans: C
4. सिरोही जिले में पश्चिम में स्थित तीव्र ढाल वाली ऊबड़ खाबड़ धरा को कहा जाता है-
A. चंद्रावती
B. वल्ल
C. छप्पन
D. भाकर
Ans: D
5. आबू और सिरोही क्षेत्र का प्राचीन नाम है-
A. चंद्रावती
B. वल्ल
C. छप्पन
D. भाकर
Ans: A
6. भेंसरोड़गढ़ से लेकर बिजोलिया तक का पठारी भाग कहलाता था-
A. ऊपरी पठार
B. ऊपरमाल
C. मगरा
D. तोरावटी
Ans: B
7. उदयपुर का उत्तरी पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश कहलाता था-
A. उदयपुरी पहाड़
B. तोरावटी
C. मगरा
D. खादर
Ans: C
8. प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा के मध्य के भू भाग को कहा जाता है-
A. दक्कन का मैदान
B. छप्पन का मैदान
C. पांड का मैदान
D. माही धोरा
Ans: B
9. जयपुर, सीकर व झुंझुनूं का उत्तर पर्वतीय प्रदेश कहलाता है-
A. जयपुरी पहाड़
B. तोरावटी
C. मगरा
D. खादर
Ans: B
10. किसका प्राचीन वल्ल या माड है-
A. जोधपुर
B. चित्तौड़
C. अलवर
D. जैसलमेर
Ans: D

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान केमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रतियोगी परीक्षाओं में आए राजस्थान सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)



1. राजस्थान के किस जिले में हडप्पा पूर्व सभ्यता के व्यापक अवशेष प्राप्त हुए हैं?
A. हनुमानगढ़
B. गंगानगर
C. बीकानेर
D. चुरु
उत्तर- A

2. महाराणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध सन् 1527 ई. में किस जिले में हुआ?
A. भरतपुर
B. दौसा
C. अलवर
D. चित्तौड़गढ़
उत्तर- A

3. निम्नांकित में से किस जिले की सीमा पाकिस्तान से नहीं मिलती है?
A. बाड़मेर
B. जैसलमेर
C. जोधपुर
D. गंगानगर
उत्तर- C

4. उड़न गिलहरियां किस अभयारण्य में पाई जाती है?
A. जयसमंद में
B. दर्रा में
C. सीतामाता में
D. रामगढ़ में
उत्तर- C

5. सुरभि मिश्रा किस खेल की खिलाड़ी है?
A. स्क्वेश
B. कबड्डी
C. बैडमिंटन
D. हॉकी
उत्तर- A

6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संभाग है?
A. भरतपुर
B. उदयपुर
C. जोधपुर
D. जयपुर
उत्तर- C

7. प्रसिद्ध कलाविद् कृपालसिंह शेखावत किस हस्तशिल्प कला से हैं?
A. फड़ चित्रकला
B. थेवा कला
C. मांड गायकी
D. ब्लू पॉटरी
उत्तर- D

8. प्रसिद्ध लोककथा संग्रह "बातां री फुलवारी" के रचयिता हैं-
A. कोमल कोठारी
B. विजयदान देथा
C. केसरीसिंह बारहठ
D. सूर्यमल्ल मिश्रण
उत्तर- B

9. टाइगरमैन के नाम से विख्यात पर्यावरणविद् थे-
A. राजेन्द्र सिंह
B. फतह सिंह राठौड़
C. अमृता देवी
D. सुंदर लाल बहुगुणा
उत्तर- B

10. राजस्थान में रतनजोत (जेट्रॉफा) से बायो डीजल बनाने का प्रथम प्लांट मार्च 2006 में झामर कोटड़ा उदयपुर में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
A. ऊर्जा विभाग द्वारा
B. राजस्थान राज्य माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड द्वारा
C. कृषि निदेशालय द्वारा
D. अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा
उत्तर- B

विज्ञान से संबंधित 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों की क्विज



1. आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?
1. जोसेफ प्रिस्टले
2. एन्टोईने लेवोशिए
3. हेनरी केवेन्डिश
4. नील्स बोहर
उत्तर- 2

2. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त गैस निम्नांकित में से है?
1. मीथेन
2. एथेन
3. ऐथिलीन
4. नाइट्रस ऑक्साइड
उत्तर- 3

3. पॉलिथीन किसका बहुलक है-
1. एथेन का
2. मेथेन का
3. एथीन का
4. एसीटिलीन का
उत्तर- 3

4. कच्चे फलों को पकाने में प्रयुक्त यौगिक निम्नांकित में से है?
1. कैल्शियम ऑक्साइड
2. कैल्शियम कार्बोनेट
3. कैल्शियम सल्फेट
4. कैल्शियम कार्बाइड
उत्तर- 4

5. निम्नांकित में से किसे हास्य (लाफिंग) गैस कहते है?
1. नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड
2. सल्फर डाई ऑक्साइड
3. क्लोरोफार्म
4. नाइट्रस ऑक्साइड
उत्तर- 4

6. निम्नांकित में से कौन नीले लिटमस को लाल कर देगा?
1. साबुन का पानी
2. नमक का जल में घोल
3. नींबू के सत का जल में घोल
4. फिटकरी का जल में घोल
उत्तर- 3

7. विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में भरी जाने वाली गैस है-
1. नाइट्रोजन
2. सल्फर डाई ऑक्साइड
3. निओन
4. ऑक्सीजन
उत्तर- 4

8. आधुनिक जीव विज्ञान का जनक किसे माना जाता है?
1. ग्रैगर मेंडल
2. चार्ल्स डार्विन
3. रॉबर्ट कोच
4. हक्सले
उत्तर- 2

9. यदि कोई वस्तु प्रकाश को परिवर्तित नहीं करती है तो उसका रंग होगा-
1. सफेद
2. पीला
3. काला
4. नीला
उत्तर- 3

10. रक्षा युद्धपोत अनुसंधान एवं विकास के लिए राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना जनवरी 2011 में कहाँ की गई?
1. तमिलनाडु में
2. राजस्थान में
3. महाराष्ट्र में
4. केरल में
उत्तर- 4

सामान्य ज्ञान- महत्वपूर्ण 10 विज्ञान प्रश्न उत्तर



1. निम्नांकित में से इमली में पाया जाने वाला अम्ल है-
A. मैलिक अम्ल
B. लैक्टिक अम्ल
C, टार्टरिक अम्ल
D. सिट्रिक अम्ल
उत्तर- C

2. डाइनमो के आविष्कारक कौन थे?
A. गेलीलियो
B. माइकल फैराडे
C, न्यूटन
D. एडीसन
उत्तर- C

3. चावल पकने में कहाँ अधिक समय लगेगा?
A. समुद्र तट पर
B. मैदानी भाग में
C, पठारी भाग में
D. एवरेस्ट पर
उत्तर- D

4. तत्व का परमाणु भार निर्भर नहीं करता है-
A. प्रोटोन पर
B. न्यूट्रॉन पर
C. इलेक्ट्रॉन पर
D. न्यूट्रॉन व प्रोटोन दोनों पर
उत्तर- B

5. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में तैयार होने का कारण है-
A. जल का क्वथनांक बढ़ जाता है
B. जल का क्वथनांक घट जाता है
C. खाना अधिक ऊष्मा नहीं लेता है
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- A

6. निम्नांकित में से निश्चेतक औषधि नहीं है-
A. क्लोरोफार्म
B. जाइलोकेन
C. आइबूप्रोफेन
D. नाइट्रस ऑक्साइड
उत्तर- C

7. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2 किमी/सेकण्ड के वेग से फेंका जाए तो पिण्ड-
A. 24 घण्टे के बाद लौटेगा
B. 48 घण्टे के बाद लौटगा
C. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण को पार कर जाएगा
D. पृथ्वी के चारो ओर चक्कर लगाने लगेगा
उत्तर- C

8. भारत का गोल्डन फाइबर कहलाता है-
A. जूट
B. कपास
C. ऊन
D. कृत्रिम धागा
उत्तर- A

9. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है-
A. 8 सेकण्ड
B. 8 मिनट
C. 8 मिनट 20 सेकण्ड
D. 20 घंटे
उत्तर- C

10. निम्नांकित में से मिश्र धातु नहीं है-
A. पीतल
B. कांसा
C, नाईक्रोम
D. पारा
उत्तर- D

राजस्थान सामान्य ज्ञान के परीक्षापयोगी क्विज- 25 जुलाई 2011
(RAS, III GRADE, II GRADE TEACHER और अन्य परीक्षा उपयोगी)



1. तांत्या टोपे ने 1857 की क्रांति के दौरान किस रियासत पर अपना अधिकार कर लिया था?
A. बाँसवाड़ा
B. अलवर
C. सिरोही
D. शाहपुरा
उत्तर- A

2. उपरमाल बोर्ड किस किसान आंदोलन से संबंधित संस्था थी?
A. बेगूं
B. अलवर
C. बूँदी
D. बिजोलिया
उत्तर- D

3. राजस्थान में 1857 में टौंक की सेना ने किसके नेतृत्व में विद्रोह किया?
A. कुशल सिंह
B. विजय सिंह पथिक
C. मीर आलम खां
D. भूरेलाल बया
उत्तर- C

4. कुलीन लोगों की पगड़ी बाँधने वाले पेशेवर कहलाते थे-
A. छवदार
B. छड़ीदार
C. जमादार
D. पगदार
उत्तर- A

5. 'मारवाड़ में उत्तरदायी शासन' नामक पुस्तक के लेखक कौनसे स्वाधीनता सेनानी थे?
A. बालमुकुंद बिस्सा
B. जयनारायण व्यास
C. माणिक्य लाल वर्मा
D. सागरमल गोपा
उत्तर- B

6. रियासत काल में भू - लगान संबंधी आर्थिक विवरण प्रस्तुत करने वाली बही थी-
A. पट्टा बही
B. रोकड़ बही
C. हाँसल बही
D. कमठाणा बही
उत्तर- C

7. कोशवर्द्धन दुर्ग के नाम से भी किसे जाना जाता था?
A. चित्तौड़गढ़ दुर्ग
B. अलवर दुर्ग
C. सोनार का किला (जैसलमेर)
D. शेरगढ दुर्ग (बारां )
उत्तर- D

8. राजपूताना का कर्ण किस शासक को कहा जाता है?
A. महाराणा कुंभा को
B. महाराजा रायसिंह को
C. महाराजा अनूप सिंह को
D. मालदेव को
उत्तर- B

9. सन् 1945 में आयोजित अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् का अधिवेशन कहाँ आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता जवाहर लाल नेहरू ने की थी?
A. जयपुर में
B. कोटा में
C. उदयपुर में
D. अजमेर में
उत्तर- C

10. जवाहर लाल नेहरू की 1945 में उदयपुर आते समय अजमेर व ब्यावर के मध्य जिस डाकू दल ने बंदूक की नोक पर उनकी कार को रोक लिया था और बाद में उन्हें दस हजार रुपयों की थैली भेंट की, उसके नेता थे-
A. राव गोपाल सिंह खरवा B. लक्ष्मण सिंह खरवा
C. प्रताप सिंह बारहठ
D. करणा भील
उत्तर- B

परीक्षा उपयोगी तथ्य- राजस्थान में प्रथम व्यक्तित्व

परीक्षा उपयोगी तथ्य-
राजस्थान में प्रथम व्यक्तित्व

1. राजस्थान की प्रथम लोकप्रिय (उत्तरदायी) सरकार के मुख्यमंत्री/ राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री- श्री हीरालाल शास्त्री ( 7 अप्रैल, 1949 को)

2. राजस्थान के प्रथम राज्यपाल- सरदार गुरूमुख निहाल सिह (1 नवम्बर, 1956 को)

3. राजस्थान में प्रथम लोकतांत्रिक सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री- कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल (3 मार्च, 1952)

4. राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष- श्री नरोत्तम लाल जोशी ( झुंझुनूं )

5. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के प्रथम नेता- कुंवर जसवंत सिंह

6. राजस्थान विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष- श्री लाल सिंह शक्तावत

7. राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- श्रीमती वसुंधरा राजे

8. राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल- श्रीमती प्रतिभा पाटील

9. राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष- श्रीमती सुमित्रा सिंह

10. राजस्थान की प्रथम महिला मंत्री- कमला बेनीवाल

11. राजस्थान की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री- कमला बेनीवाल

12. राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली राजस्थानी अध्यक्ष- डॉ. गिरिजा व्यास

13. राजस्थान की प्रथम महिला विधायक- यशोदा देवी (बाँसवाड़ा 1953)

14. देश की प्रथम जिला प्रमुख- नगेन्द्र बाला

15. मेग्सेसे पुरस्कार विजेता राजस्थान की प्रथम महिला- अरुणा राय

16. राजस्थान की प्रथम महिला जिला कलेक्टर- अंतिमा बोर्दिया

17. राजस्थान की प्रथम महिला मुख्य सचिव- कुशल सिंह

18. राजस्थान के राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष- कांता खतूरिया

19. राजस्थान के प्रथम मुख्य न्यायाधीश- कमलाकांत वर्मा

20. राजस्थान की प्रथम महिला पायलट- नम्रता भट्ट

21. राजस्थान से राज्य सभा में मनोनीत होने वाले प्रथम व्यक्ति- नारायण सिंह माणकलाव

22. प्रथम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष- कृष्णकुमार गोयल

23. राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष- एस. के. घोष

24. राज्य मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष- श्रीमती कांता भटनागर

25. प्रथम पुलिस महानिरीक्षक- श्री पी. बनर्जी

26. प्रथम पुलिस महानिदेशक- श्री रघुनाथ सिंह

27. प्रथम महिला फ्लाइंग ऑफिसर- निवेदिता

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. राज्य सरकार ने हाल ही में किस कीटनाशक की बिक्री व खेती में उपयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है?

उत्तर- एण्डोसल्फॉन

2. भारत सरकार ने हाल ही में किस उर्वरक की मात्रा 45 प्रतिशत से अधिक होने पर उसको विस्फोटक मान कर उसकी बिक्री प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है?

उत्तर- अमोनियम सल्फेट

3. पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री का नाम क्या है जिन्होंने दिनांक 28 जुलाई को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की थी?

उत्तर- हिना रब्बानी खर

4. एक यात्री की तबीयत खराब होने तथा बाद में मृत्यु हो जाने के कारण दिल्ली से शारजाह जा रहे किस विमान सेवा के हवाई जहाज को दिनांक 28 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पर ईमरजेन्सी लेंडिंग करनी पड़ी?

उत्तर- एयर अरेबिया की फ्लाइट को

5. हाल ही में किस मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में एक फिल्मकार कोमल नाहटा की राजस्थानी फिल्म लेने पर विचार किए जाने के बारे में लिखा है?

उत्तर- अमिताभ बच्चन

6. राजस्थान में ई-स्टेम्पिग व्यवस्था शुरू का है जिसके लिए भारत सरकार ने "शिल-SHCIL" को ई-स्टेपिम्ग व्यवस्था के लिए केंद्रीय अभिलेख अनुरक्षण अभिकरण नियुक्त किया है। शिल का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- स्टॉक होल्डिंग कॉपरेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

7. राजस्थान में हाइड्रोलोजी एवं वाटर मैनेजमेन्ट संस्थान किस शहर में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव इस वर्ष के बजट में है?

उत्तर- बीकानेर में

8. राजस्थान को हाल ही में किस कृषि उत्पाद के उत्पादन में देश भर में प्रथम स्थान पर रहने पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है?

उत्तर- दलहन

9. दिल्ली स्थित किस संस्था द्वारा राजस्थान के साहित्यकारों के लिए 15 - 15 हजार रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा की है?


उत्तर- राजस्थान रत्नाकर

10. राजस्थान राज्य कर अकादमी की स्थापना कहाँ की जा रही है?

उत्तर- खटवाड़ा (जयपुर)

राजस्थान सामान्य ज्ञान -

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

ममता शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष का पद पर एक बार फिर राजस्थान की महिला को नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 30 जुलाई को पूर्व विधायक ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर राजस्थान की गिरिजा व्यास और यास्मीन अबरार रह चुकी है।

आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2010

बाड़मेर जिले के पचपदरा में जन्मे प्रसिद्ध लेखक एवं जैन संत आचार्य डॉ. लोकेश मुनि को शांति, सद्भावना और अहिंसा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2010 के राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के लिए मुनि का चयन उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया था। वर्ष 1996 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के अंतर्गत मुनि को प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपए नकद प्रदान किए गए। मुनि दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती नामक स्वयंसेवी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। लोकेश मुनि 2006-07 में जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोटों के बाद हिंदू-मुस्लिमों के बीच के वैमनस्य एवं बैर को समाप्त करने और 2007 में डेरा सच्चा सौदा और सिख समुदाय के बीच के तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सांप्रदायिक सौहा‌र्द स्थापित करने के लिए वह हरियाणा से गुजरात तक चली 1500 किमी की पदयात्रा में भी सम्मिलित हुए थे। आचार्य ने यह राशि अहिंसा विश्व भारती संस्था को प्रदान कर दी।

आर. सी. ए. सचिव संजय दीक्षित निलंबित

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आर. सी. ए.) अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने संजय दीक्षित की सचिव पद से दिनांक 29 जुलाई को निलंबित कर दिया तथा श्री के. के. शर्मा को कार्यवाहक सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि संजय दीक्षित गुट ने 27 जुलाई को जयपुर से सांसद महेश जोशी को आरसीए का चेयरमैन बना दिया था। इसी की प्रतिक्रिया में जबाब देने के लिए एजीएम बैठक बुलाकर जोशी ने दीक्षित की सचिव पद से छुट्टी कर दी। उनके साथ ही जे. पी. सोनी डायरेक्टर एवं एडमनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर तारीक सोमा को भी सस्पेंड कर दिया गया।

बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया को मिला प्रतिष्ठित ब्ल्यू प्लेनेट अवार्ड

बेयरफुट कॉलेज तिलोनिया को वैज्ञानिक अनुसंधान, भूगर्भीय पर्यावरण से संबंधित अनुसंधान क्षेत्र में अतिविशिष्ट कार्य करने 2011 का असाही ग्लास फाउंडेशन जापान की ओर से ब्ल्यू प्लेनेट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। ये अवार्ड इसी वर्ष 9 नवंबर को जापान में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। अवार्डमें एक ट्राफी, प्रशस्तिपत्र, 625 हजार डॉलर दिए जाएंगे।
इस पुरस्कार की स्थापना 1992 के जापान में हुए पृथ्वी सम्मेलन में असाही ग्लास फाउंडेशन की ओर से की गई है। बेयरफुट कॉलेज के पहले 1996 में भारत के एमएस स्वामीनाथन संगठन को भी ये अवार्ड मिला था। ब्ल्यू प्लेनेट पुरस्कार की दौड़ में दूसरे देशों की 2000 प्रविष्टियां आई थी। इसमें अंतिम 21 देशों के 89 प्रविष्टि में से इस कॉलेज का चयन हुआ।

नायब सूबेदार शहीद लालसिंह खींची

तीन दिन पहले 27 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंककारियों से लोहा लेते शहीद हुए नायब सूबेदार लालसिंह खींची का 29 जुलाई शाम जोधपुर जिले के करवड़ के नाग तालाब मोक्ष धाम पर सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद श्री लालसिंह की देह को उनकी पुत्री सीमा ने मुखाग्नि दी। दो साल पहले ही लालसिंह राजपूताना राइफल से राष्ट्रीय राइफल में आए थे।
वह उग्रवाद से लड़ने के लिए ही फौज में भर्ती हुए थे। वे 23 साल की नौकरी में 18 साल तक जम्मू-कश्मीर में रहे, शांति सेना के साथ श्रीलंका भी गए तथा अफ्रीका के कांगो में भी आतंकवाद को खत्म करने गए थे।

लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया सियाचिन में शहीद

उदयपुर के तेईस वर्षीय लेफ्टिनेंट अर्चित वर्डिया सियाचिन में शहीद हो गए। बॉर्डर पर दिनांक 27 जुलाई को देर रात बंकर में आग लगने की घटना में अपने साथियों की जान बचाते शहीद हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब सियाचिन में एक फाइबर शेल्टर (बंकर) में आग लग गई । आग में एक वरिष्ठ अफसर और चार जवान फंस गए थे। उन्हें बचाने के प्रयास में अर्चित शहीद हो गए। दुर्घटना में अर्चित के सीनियर मेजर बैंस की भी मौत हो गई। लेप्टिनेंट अर्चित वर्डिया का उदयपुर के रानीरोड़ स्थित श्मशान घाट पर पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि कर दी गई। मुख्यमंत्री सहित शहर व राज्य के हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्रुपद गायक उस्ताद रहीम फहीमुद्दीन खां डागर का निधन, मुख्यमंत्री की संवेदना

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 28 जुलाई को डागर घराने के लब्ध प्रतिष्ठित ध्रुपद गायक उस्ताद रहीम फहीमुद्दीन खां डागर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. डागर ने गायन में गंभीरता, राग की शुद्धता, कठिन लयकारी और परम्परागत ध्रुपद शैली का पूरी तरह निर्वाह करते हुए शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने देश-विदेश में ध्रुपद शैली की कठिन गायिकी की सरस एवं सहज प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर किया। श्री गहलोत ने कहा कि अलवर में जन्मे उस्ताद डागर के शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 
 

राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र-

केयर्न इंडिया को मिला विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“

राजस्थान में देश का विगत दो दशकों का सबसे बड़ा जमीनी तेल और गैस के मंगला तेल क्षेत्र की खोज का तोहफा देने वाली कंपनी केयर्न इंडिया ने विश्व प्रतिष्ठित “सुपरब्रांड“ का स्तर प्राप्त कर लिया है।
गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केयर्न इंडिया के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, अफेयर्स व सी.एस.आर. निदेशक श्री मनु कपूर ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष डाँ. मोंटेक सिंह अहलुवालिया से यह सम्मान ग्रहण किया। इस सम्मान के साथ ही केयर्न इंडिया उस विशिष्ठ क्लब में सम्मिलित हो गई है, जिसमें रिलायंस, ओ. एन. जी. सी. तथा एल एंड टी सम्मिलित हैं।
गत दिनों केयर्न ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए उम्मीद से अधिक लाभ की घोषणा की थी। इस कंपनी द्वारा राजस्थान के मंगला क्षेत्र से उत्पादन को लगभग एक साल पूर्व सवा लाख बैरल तेल प्रतिदिन के स्तर पर पहुँचाया था। इस कंपनी ने 27 सौ करोड़ रुपए से अधिक का सकल लाभ घोषित किया है। राजस्थान के अलावा गुजरात के केम्ब बेसिन में और आन्ध्र प्रदेश के राव क्षेत्र से भी यह कंपनी उत्पादन कर रही है।

क्या है सुपर ब्रांड-

व्यवसाय की एक विशिष्ठ अवधारणा के रूप में सन् 1993 में सुपर ब्रांड की शुरुआत की गयी थी तथा ये उन ब्रांड्स को आमंत्रण के आधार पर चयनित करता है जो सबसे अधिक प्रभावी हैं और उद्योग जगत के साथ समाज में अपना प्रभाव रखते हैं। वर्तमान में सुपर ब्रांड एक बहुराष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में विकसित हो चुका है और इसकी उपस्थिति अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और एशिया के 86 देशों में है। भारत में सुपर ब्रांड 2003 में पहुंचा और यहाँ चयन के लिए कड़ी प्रक्रिया अपनाई जाती है। उपभोक्ता, व्यवसाय और लक्जरी श्रेणी में दुनिया के सबसे जाने-माने सुपर ब्रांड्स की विशिष्ठ जमात में शामिल होने के लिए कडे मापदंडों का इस्तेमाल होता है तथा केवल आमंत्रण के द्वारा ही इस खिताब को प्राप्त किया जा सकता है। सुपर ब्रांड के लिए आवेदन या स्व नामांकन नहीं किया जाता बल्कि सबसे प्रभावी ब्रांड्स को विशेषज्ञों द्वारा चयनित किया जाता है।


विशेष पिछड़ा वर्ग के लिये 41 छात्रावास इसी शैक्षणिक सत्र से

5 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विशेष पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए राज्य में प्रारंभ की गई देवनारायण योजना के तहत 200 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज के अन्तर्गत 41 छात्रावासों को इसी शैक्षणिक सत्र से किराए के भवनों में चलाने की अनुमति प्रदान की है।
इसके साथ ही विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावासों के संचालन पर इस वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी है।
इस विशेष पैकेज के तहत बूंदी, अजमेर, करौली, एवं पाली में तीन-तीन, जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टौंक, भीलवाड़ा, जालौर एवं सिरोही में दो-दो, धौलपुर, अलवर, चित्तौडगढ़, राजसमन्द, सीकर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, झालावाड़, बारां, कोटा एवं बाडमेर में एक-एक छात्रावास खोला जाना अनुमोदित किया गया है।


भारत की सुनीता कृष्णन को वाइटल वायसेज ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार

भारत हैदराबाद की सुनीता कृष्णन को वाइटल वायसेज ग्लोबल लीडरशिप पुरस्कार 2010 के मानवाधिकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अमेरिका के कनेडी सेंटर में 13 अप्रैल 2011 को दिया गया। इस क्रम में यह 10 वां वार्षिक पुरस्कार है। सुनीता कृष्णन को यह सम्मान भारत में महिलाओं एवं लड़कियों की तस्करी के विरुद्ध किए गए योगदान के लिए दिया गया। आंध्रप्रदेश के हैदराबाद की सुनीता गैर सरकारी संस्था प्राज्ज्वला की सहसंस्थापक है।

पावरलूम को प्रोत्साहन देने के लिए निवेश संवर्धन पैकेज

राज्य सरकार ने जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में पावरलूम क्षेत्र में नए उद्यमों में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए पैकेज की घोषणा की है। राजस्थान निवेश संवर्धन स्कीम -2010 के खंड 15 के तहत उक्त जिलों में लगने वाले नए पॉवरलूम उद्यमों को पैकेज दिया जाएगा। वित्त विभाग ने पिछले माह एक आदेश इस संबंध में जारी किया है। पैकेज तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा और यह 30 अगस्त, 2020 तक लागू रहेगा। इस आदेश की प्रमुख बातें निम्नांकित हैं-

>राज्य सरकार के आदेश के अनुसार यह पैकेज पावरलूम क्षेत्र में स्थापित होने वाले नए उद्यमों के लिए ही मान्य होगा।

> इसमें यह शर्त भी है कि ऐसे उद्यमों को वाणिज्यिक उत्पादन 31 अगस्त, 2013 तक प्रारंभ करना होगा।

> इस पैकेज में अधिसूचित जोधपुर, पाली और बाड़मेर जिलों में नए पावर लूम उद्यमों को स्थापित करने पर ही दिया जाएगा।

> इन जिलों में नए पावरलूम इकाइयों को विद्युत शुल्क, जमीन पर टैक्स, जमीन खरीदने या लीज पर लेने पर स्टॉप शुल्क में छूट दी प्रदान की जाएगी। यह छूट राजस्थान निवेश संवर्धन स्कीम- 2010 के तहत दी जाएगी।

> पैकेज के तहत पात्र पॉवरलूम उद्यमों को वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के बाद से सात वर्ष तक सूती धागे पर मौजूदा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों में 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

> वे उद्यम जौ पैकेज के तहत लाभ प्राप्त करेंगे, उन्हें आरआईपीएस- 2010 की शर्तों का पालन करना होगा।

> ऐसे उद्यम जो पैकेज का फायदा उठा रहे है वे आरआईपीएस- 2010 के तहत मिलने वाले अन्य लाभ नहीं ले सकेंगे।

> उद्यमों को टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन फंड (टीयूएफ) के तहत अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।

> इसके अलावा उद्यमों को कम से कम 25 लाख रुपए का निवेश करने के साथ न्यूनतम 10 कर्मचारियों को रखना होगा।

> इन उद्यमों को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जीरो डिस्चार्ज प्रमाण पत्र भी लेना होगा।

राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार 2010-11

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ए.ए.खान (दुर्रू मियां) ने परिवार कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार 2010-11 वितरित किए।

इसके अंतर्गत राज्य स्तर पर पाली के जिला कलक्टर नीरज के. पवन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 लाख की राशि का चैक व प्रशस्ति पत्र, बारां जिला कलक्टर नवीन जैन को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में चित्तौड़गढ़ के जिला कलक्टर रवि जैन को 10 लाख रुपए के चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इसी क्रम में पंचायत समिति निम्बाहेडा, सुमेरपुर व तलवाडा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने ग्राम पंचायत दौलाडा (बून्दी), सियाखेडी (प्रतापगढ) और मुसालिया (पाली) को भी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। परिवार कल्याण के क्षेत्र में ही सरकारी चिकित्सालयों में उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगांव (उदयपुर), निजी चिकित्सा संस्थान के क्षेत्र में गोयल नर्सिंग होम, बारां व गैर सरकारी संगठन की श्रेणी में मेरी स्टोप्स इण्डिया, जयपुर को सम्मानित किया गया


उदयपुर के शिल्पग्राम में लोक औषधि उद्यान प्रारंभ

आदिवासी अंचल में पारंपरिक संस्कृति के अलावा पारंपरिक वैज्ञानिक ज्ञान भी बिखरा पड़ा है। इनमें से एक क्षेत्र है पारंपरिक औषधियों का। आदिवासी अंचल में गाँवों में कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें पारंपरिक लोक औषधियों का विषद् ज्ञान होता है। इन लोगों को "ज्ञानी या गुणी" कहते हैं। आदिवासी अंचल के ज्ञानी तथा गुणियों को इन जड़ी बूटियों के बारे में गहरी जानकारी होती है। उन्हें इन लोक औषधियों के पनपने की परिस्थितियों, उनके औषधीय गुणों व प्रयोग की विधि के बारे में सटीक अनुभव होता है। इन ज्ञानी और गुणियों के पारंपरिक ज्ञान का संग्रह करने तथा इसे प्रकाश में लाने का कार्य कतिपय स्वयंसेवी संस्थाएँ कर रही है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उदयपुर स्थित"पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर)" द्वारा 50 दुर्लभ प्रजातियों के साथ अपने हवाला ग्राम स्थित 'शिल्पग्राम' में संभवतः प्रदेश का पहला लोक औषध उद्यान (फोक मेडिसिन गार्डन) विकसित कर उठाया है। यह उद्यान यहां आने वाले पर्यटकों एवं आम जनता को ग्रामीण आदिवासियों तथा अन्य जानकार लोगों के स्वास्थ्य देखभाल तंत्र (हेल्थ केयर सिस्टम) से प्रत्यक्ष करवाने के साथ साथ पारंपरिक जड़ी बूटियों तथा उनसे होने वाले लाभ की भी जानकारी कराएगा। इस उद्यान में लोक औषधियों को उपजाने, विकसित करने, सार - संभाल करने एवं दुर्लभ प्रजातियों की संख्या बढ़ाने का दायित्व भी उन्हीं ग्रामीण जड़ी बूटियों के ज्ञानी और गुणियों को दिया गया है जो इसके अनुभवी हैं। केंद्र निदेशक के अनुसार प्रदेश में लोककलाओं और संस्कृति पर ही अत्यधिक ध्यान दिया गया है, लेकिन फोक मेडिसिन की तरफ किसी का अत्यंत कम ध्यान दिया गया है। उदयपुर से ही इसकी शुरुआत की गई है।
दुर्लभ लोक औषधियों के इस पहले संग्रह के प्रथम चरण में जेट्रोफा, अश्वगंधा, सतावर, गुड़मार, गिलोय, सफेद मूसली आदि विभिन्न जड़ी बूटियां लगा कर यह उद्यान शुरू किया गया है। आगामी दो से तीन माह में इसमें 100 से अधिक दुर्लभ लोक औषधियों को जोड़ दिया जाएगा। इन औषधियों का लाभ स्थानीय लोग भी उठा सकते हैं। इस उद्यान इनसे जुड़ी जानकारी, उनसे होने वाले लाभ, बनाए जाने वाले औषधि तत्व आदि की जानकारी ज्ञानी और गुणियों द्वारा ही दी जाएगी। इस योजना में शिल्पग्राम में एक अलग से विभाग से शुरू किया जाएगा। जहां से पर्यटकों और अन्य निवासियों को इस लोक औषधियों की विस्तृत जानकारी के साथ लाभ भी मिल सकेगा।

राजीव गांधी आवास योजना के अन्तर्गत राजस्थान के छह बड़े शहरों का चयन

शहरी इलाकों को झुग्गी झोपड़ियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को घर देने की मदद के लिए भारत सरकार ने एक लाख से अधिक की आबादी वाले 250 शहरों में महत्त्वाकांक्षी राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को लागू किया गया है। योजना से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले तीन करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। सरकार ने इन शहरी गरीबों को आवास ऋण उपलब्ध कराने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का एक आवास ऋण जोखिम गारंटी कोष बनाने का भी निर्णय किया है। इससे गरीबों को बैंकों से आवास ऋण दिलाने में मदद मिलेगी। योजना में राज्य सरकारों के साथ साथ निजी डेवलपर्स को भी जोड़ा जाएगा। एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत इस योजना में बनने वाले मकानों का संपत्ति अधिकार उनके मालिकों को दिया जाएगा।

प्रदेश में इस योजना के तहत छ: बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर एवं उदयपुर का चयन किया गया है तथा इनमें राजीव आवास योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए इन शहरों में कच्ची बस्तियों के सर्वे का कार्य अंतिम चरण में है।

राज्य के इन छह बड़े शहरों को स्लम मुक्त करने के लिए आगामी पांच वर्षों में राज्य कोष पर 2900 करोड़ रू. का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

राज्य के स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने दिनांक 30 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राजीव आवास योजना पर राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों के सम्मेलन में सुझाव दिया कि राजीव गांधी आवास योजना के लिए एकीकृत आवास एवं स्लम डवलपमेंट (आई.एच.एस.डी.पी.) कार्यक्रम के पैटर्न पर केंद्रीय अंशदान को 50 प्रतिशत बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया जाना चाहिए। साथ ही योजना की क्रियान्वति के लिए केंद्र से एक मुश्त राशि देने के अलावा राज्यों को इसे लागू करने के लिए पूरी छूट प्रदान करनी चाहिए।
श्री धारीवाल ने बताया कि राज्य के छह शहरों की स्लम मुक्त नगर योजना बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 562.30 लाख रू. की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 281.15 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का सपना है कि देश में शिक्षा के अधिकार और खाद्य सुरक्षा आदि के समान ही ‘‘राईट टू शेर्ल्टर’’ कानून भी बने, ताकि देश के हर परिवार को अपना घर सुलभ हो सके।


राजस्थान की योजनाएँ-
जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम

जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवार नियोजन के साथ साथ शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करना आवश्यक है। शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए यह आवश्यक है कि प्रसव संस्थागत (अस्पताल में) हो। संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही है जिनमें एक "जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम" है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से शुरू किए गए "जननी शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम" के अन्तर्गत निम्नांकित प्रमुख सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाने का प्रावधान है-

> समस्त गर्भवती महिलाओं को राजकीय चिकित्सा संस्थानों में डिलीवरी के लिए जाने एवं पुनः अपने घर लौटने हेतु निःशुल्क परिवहन व्यवस्था सुलभ कराई जाएगी।

> इस कार्यक्रम में समस्त प्रसूताओं को निःशुल्क दवाइयां, निःशुल्क जांच सुविधा, निःशुल्क रक्त चढ़ाने से संबंधित समस्त जांच व उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

> सामान्य डिलीवरी की स्थिति में प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को तीन दिन एवं सिजेरियन डिलीवरी की स्थिति में 7 दिन तक अस्पताल में रखकर निःशुल्क गर्म भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

> इसके अंतर्गत नवजात शिशुओं को 30 दिन की अवधि तक राजकीय चिकित्सा संस्थान में लाने-ले जाने के लिए परिवहन, दवा, जांच इत्यादि की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

प्रदेश में शिशु व मातृ मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को पूर्ण गम्भीरता से लागू किया जा रहा है। प्रदेश में शिशु मृत्युदर 65 से कम होकर अब 59 हो गई है। इसमें और कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। लगभग दो-तिहाई नवजात शिशुओं की मृत्यु उनके जन्म के 24 घंटे की अवधि में ही हो जाती है। इस समस्या को हल करने का प्रयास इसमें किया जाएगा।

Saturday, August 6, 2011

RTET 2011 solved papper ans. key ( 31,august 2011)


RTET 2011 solved papper ans. key ( 31,august 2011)


  • राष्ट्रीय पाठ्यचर्या -2005 के अनुसार एक शिक्षक के एक सप्ताह के शिक्षण घंटे - 45
  • जम्भोजी का जन्म स्थान - पीपासर
  • गोगामेड़ी का मेला कहां भरता है- हनुमानगढ़
  • अग्निकुण्ड के प्रमाण कहां मिले- हड़प्पा संस्कृति
  • तेंदुलकर ने छह छक्के लगाए। इसमें उद्देश्य है- तेंदुलकर
  • दोनों पद किसमें प्रधान होते हैं- द्वन्द्व समास में
  • किसमें द्वन्द्व समास है- नर-नारी
  • अभिधा शब्द शक्ति में कौनसा अर्थ प्रकट होता है- वा‘यार्थ
  • 1 कौनसी संख्या है- न भा’य न अभा’य (उपरोक्त दोनों)
  • जीन प्याजे ने विकास की अवस्थाओं के लिए किसका अध्ययन आवश्यक बताया- संज्ञानात्मक
  • एक बालक अमूर्त से मूर्त विचार स्थिति में कब पहुंचता है- 7-12 वर्ष
  • गुण संधि किसमें है- भारतेंदु
  • संप्रदान कारक किसमें है- राजा ने निर्धनों को कंबल बांटे
  • ‘को और के लिए’ का बोध किसमें होता है- संप्रदान कारक
  • श्मश्रु का तद्भव शब्द क्या है- मूंछें
  • टंगस्टन का संकेत है- डब्ल्यू
  • कोशिका की ऊर्जा कहां संगृहीत रहती है- माइट्रोकॉंड्रिया
  • डेंगू किस म‘छर के काटने से होता है- एडीज
  • रतौंधी किसकी कमी से होता है- विटामिन ए
  • दूर दृष्टि दोष वाले व्यक्ति को कौनसे लेंस की सलाह दी जाती है
  • टाइगर स्टेट - मध्यप्रदेश ( टाइगर स्टेट का दर्जा कर्नाटक के पास है, जो विकल्प प्रश्न पत्र में मौजूद नहीं है)
  • कुत्ता मछली कहां पाई जाती है- समुद्र
  • गणगौर कब मनाई जाती है- चैत्र मास की तृतीया
  • लड़के और लड़की की विवाह की न्यूनतम उम्र क्या है- 21 वर्ष और 18 वर्ष
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है- राष्ट्रपति
  • सेना का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है- राष्ट्रपति
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई- दिसंबर, 1946
  • संविधान कब लागू हुआ- 26 जनवरी 1950
  • 44वें संशोधन के बाद कितने मौलिक अधिकार रह गए थे- 6
  • संविधान संशोधन के बाद 51 क के अंतर्गत कितने मौलिक कर्तव्य हैं- 11
  • राजस्थान से लोकसभा में कितने सदस्य चुने जाते हैं- 25
  • राष्ट्रपति का निर्वाचन कौन करता है- लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
  • राज्यसभा में राष्ट्रपति अधिकतम कितने सदस्यों की नियुक्ति कर सकता है- 12
  • विजय स्तंभ किसने बनवाया- राणा कुम्भा
  • झीलों की नगरी किसे कहते हैं- उदयपुर
  • सर्वाधिक नलकूप किस राज्य में है
  • कहां चीनी का उत्पादन नहीं होता
  • एक लड़की कॉलेज से आते ही कोट जमीन पर फेंक देती है। उसकी मम्मी ने कहा कि इसे उठाकर खूंटी पर टांगो। आगे से वह लड़की ऐसा ही करने लगी। इसमें कौनसा अधिगम है-
  • एडवोकेट का समानार्थक है- Lawyer
  • ग्रामर की स्पेलिंग- Grammer
  • ओबिडिएंट की स्पेलिंग- Obedient
  • Phonetic Transcription
  • Tree
  • These
  • गद्यांश का शीर्षक - संगति
  • केंद्रीय भाव- कुसंग का प्रभाव
  • कुसंग का अर्थ है- बुरी संगति
  • भाववाचक संज्ञा में समाहित है- गुण व दोष
  • पवन में संधि है- पो + अन्
  • वृक्षच्छाया- वृक्ष + छाया
  • कौनसा शब्द घोष नहीं है- छ
  • उद्देश्य व विधेय किसके अंग है- वाक्य के
  • हिन्दी में कितने वचन होते हैं- दो
  • ; कौनसा चिन्ह है- अर्ध विराम
  • सरकारी अधिसूचना का प्रकाशन होता है- गैजेट
  • सरकारी कार्यालयों में सभी की सूचनार्थ भेजा जाने वाला पत्र- अधिसूचना
  • बेलन का आयतन व वक्राकार पृष्ठ का क्षेत्रफल
  • परमाणु क्रमांक बराबर होता है- प्रोटॉन की संख्या के
  • हीरो का सूत्र है- √s(s-a)(s-b)(s-c)
  • शिक्षा की गुणवत्ता -
  • अभिवृत्ति से क्या तात्पर्य है-
  • सबसे तेज गति होती है- प्रकाश की
  • सबसे पास-पास अणु होते हैं- ठोस
  • एक लीटर पानी का ताप एक सेंटीग्रेट बढाने के लिए आवश्यक ऊष्मा-1000 कैलोरी
  • सरल वाक्य क्या है- जिसमें एक कर्ता, एक कर्म और एक क्रिया हो
  • किस समास में पहला पद संख्यावाचक होता है- द्विगु
  • विपरीत का अर्थ क्या होता है- विलोम शब्द
  • सिर फिरना का अर्थ है-
  • मेरे सामने शेर आने पर- मेरे होश उड़ गए
  • कमल का पर्यायवाची नहीं है- मनसिज
  • कौनसे शब्द सभी तत्सम शब्द हैं-
  • अपना हाथ जगन्नाथ का अर्थ है- अपने हाथ से ही काम करने पर कल्याण होता है
  • कौनसा ध्वनि में अलग है- Food
  • अलग ध्वनि है- Chemistry
  • अलग ध्वनि है- City
  • डिक्रीज इन साइज एंड अमाउंट
  • सलीम चिश्ती की दरगाह- फतेहपुर सीकरी
  • परतदार चट्टानें कौनसी होती हैं- अवसादी चट्टानें
  • वैश्विक तापमान किस गैस के कारण बढ़ता है- कार्बन डाईऑक्साइड
  • कौनसा मंडल सबसे नीचे होता है- क्षोभ मंडल
  • वर्षा जल को संचित करने का फायदा- भूजल स्तर ऊपर आता है
  • किसी के कहे हुए शब्दों को दर्शाने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग होता है- उद्धरण चिन्ह
  • --------------------------------------------------BY NISAR KHAN MODAWASI RAJGARH CHURU RAJASTHAN MO. 9799737369  

Friday, August 5, 2011

Welcome on Rajasthan Biggest Official Results Website

Friends Rajasthan ke students ko Internet par kisi bhi type ka Results dekhne ke lia hamesha paresani ka samna karna padta h ..bas esi problem se mukhti dilane ke lia ye WEB( Ruseltsraj.blogspot.com ) tayar ki gai h .
dahine hath ki or jo link de gai h , un par click karke aap rajasthan ka koi bhi results dekh sakte h. thaks